जालंधर में ससुरालवालों ने मायके गई नवविवाहित युवती के साथ की मारपीट !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मां-बाप अपनी बेटियों की शादी बहुत अरमानों से करते है उनको उम्मीद होती है जो उनकी बेटी को नया परिवार मिलने वाला…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मां-बाप अपनी बेटियों की शादी बहुत अरमानों से करते है उनको उम्मीद होती है जो उनकी बेटी को नया परिवार मिलने वाला है वो उनकी बेटी का उनसे भी ज्यादा ध्यान रखेंगा पर कई मां-बाप ऐसे होते है जिनकी उम्मीदों पर पानी फिर जाता है। शादी के बाद उनकी बेटियों के साथ बुरा व्यवहार करते है और उनकी जिंदगी बद से बदत्तर कर देते है।

marriage

सरकार ने बेटियों को लेकर कई कानून बनाए इसके बावजुद भी नवविवाहित लड़कियों पर अत्याचार कम नहीं हुए है बल्कि इस तरह के कई मामले है जो लगातार सामने आ रहे है और थमने का नाम नहीं ले रहे  है। ऐसा एक और मामला जालंधर से सामने आया है जहां पर नवविवाहित युवती को शादी के बाद कही भी जाने नहीं दिया जा रहा था इतना ही नहीं उसको अपने माता पिता से भी मिलने नहीं दिया जा रहा था।

girl

पीड़ित युवती ने बताया कि उसकीशादी गुरशरण भाटिया  के साथ हुई थी शादी के बाद ही उसके पति ने उसको कही जाने हीं दिया जाता था। यहां तक की उसको मायके भी नहीं जाने दिया जाता था। पर जब एक दिन अपने माता पिता से मिल कर घर पहुंची तो उसको उसके ससुरालवालों ने अपशब्द बोले साथ ही मारपीट की। जब उसने ये बात अपने घर में बताई तो उसके भाई के साथ भी मारपीट की गई।

marriage

इतना ही नहीं उनकी कार को भी तोड़ दी गई। इसके बाद युवती और उसके भाई को अस्सपताल में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इस तरह की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है सरकार ने कई कानून बनाए इसके बावजुद भी लड़कियों को यातनाएं सहन करनी पड़ रही है। जिसके बाद सरकार को सख्त से सख्त कानून बनाने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *