UK की सिख MP प्रीत गिल ने उठाई Referendum 2020 के खिलाफ आवाज !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रेफरेंडम 2020 12 अगस्त को पंजाब में खालिस्तान की मांग के लिए लंदन डिक्लेरेशन रैली करने जा रहे है। सिखस फॉर जस्टिस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रेफरेंडम 2020 12 अगस्त को पंजाब में खालिस्तान की मांग के लिए लंदन डिक्लेरेशन रैली करने जा रहे है। सिखस फॉर जस्टिस इस रैली को फंड दे रहे है तो वहीं दूसरी तरफ परमजीत पम्मा इस रैली का आयोजन कर रहे है। ये रैली पहली और बड़े स्तर पर विदेश की धरती पर  की जा रही है।

MP preet kaur gill

पर इस रैली का हर जगह विरोध किया जा रहा है। वहीं यूके की सिख एमपी प्रीत गिल ने भी इस रैली का पूरा विरोध किया है। प्रीत गिल ने विरोध करते हुए कहा कि जो व्यक्ति इस रैली में शिरकत करेंगा उसके खिलाफ भारत में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होने इस को कर रहे रेफरेंडम 2020 के बारें में कहा वो इस रैली को पंजाब में स्वतंत्र हक के लिए कर रहे है और इस रैली करने का उद्देशय गलत और सबसे अलग है।

SFJ

जिस कारण यदि कोई भी इस रैली में जाने की .योजना भी बना रहे है या जाना चाहते है तो उनके खिलाफ भारत में सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि सिख फॉर जस्टिस खालिस्तान के लिए 12 अगस्त को रैली कर रहे है । जिसको लदंन डिक्लेरेशन का नाम दिया गया है। इस रैली को रोकने के लिए भारत सरकार ने लदंन सरकार से अपील की थी पर लदंन की सरकार ने इस अपील को ठुकराते हुए कहा कि वो शांति में और अहिंसक रैली पर वो किसी भी तरह की कोई पाबंदी नहीं लगा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *