ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: परिवार के साथ रहना किसे पसंद नहीं हर व्यक्ति चाहता है वो अपने परिवार के साथ रहे। यदि बात की जाए जेल में बंद कैदियों की सिर्फ परिवार से कुछ मिन्टों के लिए मिलने का समय दिया जाता है। पर ये समय बहुत कम होता है और इन पलों के लिए उनको फिर इंतजार करना होता है। पर कैदियों के लिए एक खुशखबरी है। हरियाणा की जेलों में बंद कैदी अब अपनी परिवार के साथ रह सकेंगे।
हरियाणा सरकार के फैसले के बाद फरीदाबाद और करनाल की जेल में अलग से ओपन एयर जेल बनाई जाएगी। बात करें अगर फरीदाबाद की जेल की तो यहां करीब 2392 कैदी बंद हैं। जिसमें 91 महिला, 14 सौ हवालाती और करीब 1000 कैदी सजायाफ्ता है। जेल अधीक्षक दीपक शर्मा की मानें तो जेल में बंद जिन कैदियों का आचरण ठीक होगा, उन्हें जेल के बाहर ओपन एयर जेल में रखा जाएगा। ऐसे कैदी अपने परिवार के सदस्यों को भी साथ रख सकेंगे।
यह जेल मुख्य जेल के परिसर में ही बनाई जाएगी। इसके लिए सरकार की तरफ से ₹62 लाख मंजूर हो चुके हैं और जल्द ही ओपन एयर जेल बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। पर ओपन एयर जेल में रहने वाले कैदी के लिए कुछ कंडीशन भी होंगी, जैसे जो कैदी एक चौथाई सजा काट चुका होगा और जेल में पहुंचने से अब तक जिसका आचरण ठीक होगा, उसी कैदी को ओपन एयर जेल में रखा जाएगा। फरीदाबाद की जेल में ऐसे कैदियों के लिए 36 मकान बनाए जाएंगे। हरियाणा सरकार ने 12 जून 2018 को ओपन एयर जेल के लिए गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। सरकार का मकसद जेल में बंद कैदियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ओपन एयर जेल बनाना है..


