स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ ग्रामीणों का रोष प्रदर्शन, प्रिंसिपल पर लगे अभद्र व्यवहार करने के आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लगरागागा में स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की | गांव हरयाऊ के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लगरागागा में स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की | गांव हरयाऊ के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल की ओर से गलत भाषा का प्रयोग करने और जरुरी कागजातों को अटेस्टेड ना करने को लेकर ग्रामीणों मे रोष है | गांव के सरपंच कुलदीप सिंह और शिरोमणी समिति के प्रधान जर्नैल सिंह ने कहा कि गांव वासी जब भी कोई भी सर्टिफिकेट और सरकारी कागज़ अटैसटेड करवाने करवाने  के लिए जाते है तो प्रिंसीपाल वापिस मोड़ देती है जब हम कई बारी लोगों की समस्याएं को ले कर मैडम के पास गए उल्टा हमें ही गलत अल्फाज बोले गए |

वहीं उन्होंने कहा कि मैडम रोपड़ की होने के चलते अपनी बदली करवाने की इच्छा रखती है। इस बजह से वो लोगों को परेशान रहे है | वहीं जब इस मसले को लेकर प्रिंसिपल मोहतरमा से बात करनी चाही तो वो कैमरे से बचती हुई नजर आई | फिलहाल एस डी एम् सूबा सिंह के साथ बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायत को देखते हुए बनती कार्रवाई की जाएगी ।

Watch Video

https://youtu.be/QfxQimFHkUo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *