ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरदासपुर से एक नाबालिग आठ साल की मासूम बच्ची के कत्ल का मामला सामने आया है । मासूम बच्ची रविवार दोपहर के बाद से गायब थी, जिसके परिजनों ने तलाश के बाद गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई | पुलिस प्रशासन ने हरकत में आते हुए बच्ची की तलाश शुरू कर दी। तलाशी के बाद बच्ची का शव पड़ोस के दूसरे घर से बरामद हुआ | जोकि किसी कैप्टन का घर बताया जा रहा है |
कैप्टन खुद चंडीगढ़ में रहता है। जबकि उसने घर की देखभाल का जिम्मा आरोपी युवक व उसके पिता को दे रखा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस मामले में गांव के ही आरोपी लड़के पर शक जता रही है कि आरोपी ने बच्ची के हाथ पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया है | वहीं बच्ची के पिता ने भी मामले को लेकर बताया कि जिस वक्त मासूम को अगवा किया गया वो घर से बाहर था |

