ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब सरकार गरीब और जरूरतमंद लोगो की भलाई के लिए वचनबध है जिसके चलते गुरदासपुर के हल्का श्री हरगोबिंदपुर के 164 एससी और बीसी वर्ग के परिवारों को 70 लाख रूपये की राशि का क़र्ज़ माफ किया गया और उस क़र्ज़ माफी के सर्टिफिकेट भी वितरण किये गए हैं | हलका श्री हरगोबिंदपुर के विधायक बलविंदर सिंह लाडी समागम में कस्बा घुमाण में पहुंचे । इस समागम में विधायक बलविंदर सिंह लाडी ने कहा के कैप्टन सरकार की तरफ से राज्य में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जा रही है |
और प्रशासन हर वर्ग को समानता से दिया जा रहा है । वहीं उन्होंने ने आम आदमी पार्टी के माजूदा वज़ूद को लेकर कहा के आप ने केवल कुछ ही समय में पंजाब में सुखपाल खैरा को नेता विपक्ष के पद से हटा दिए है जिससे पता चलता है के आप का पंजाब के लोगो में कोई वज़ूद नहीं रह गया और आगे आने वाले चुनावो में आप बिलकुल खत्म हो जाएगी ।

