अवैध माइनिंग का मुद्दा गरमाया, स्वर्ण सलारिया ने लगाए विधायक पर आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पठानकोट में अवैध माइनिंग का मुद्दा गरमा गया है, आपको बता दें कि कुछ दिन पहले भाजपा नेता स्वर्ण सलारिया ने अपने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पठानकोट में अवैध माइनिंग का मुद्दा गरमा गया है, आपको बता दें कि कुछ दिन पहले भाजपा नेता स्वर्ण सलारिया ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर अवैध माइनिंग का मुद्दा उठाया था और गांव कीड़ी खुर्द के पास रावी दरिया में लगी क्रैशर इंडस्ट्री में यहां के विधयाक जोगिंदर पाल का हाथ होने की बात कही थी । सलारिया ने कहा था कि खुद विधयाक के यहां चार क्रैशर हैं |

उसी सबंध विधयाक जोगिंदर पाल ने क्रैशर इंडस्ट्री का दौरा करते हुए स्वर्ण सलारिया के सवालों का जवाब दिया और बताया कि स्वर्ण सलारिया ने जो अवैध माइनिंग सबंधी बात की थी उसमे कितनी सचाई है | आपको बता दें कि जब मीडिया की टीम ने भी हलका भोया के गांव कीड़ी खुर्द के पास रावी दरिया में लगी क्रैशर इंडस्ट्री का दौरा किया तो देखा की यहां की क्रैशर इंडस्ट्री लगभग बंद होने के कगार पर है |

Joginder-pal-congress

इसी पर विधयाक जोगिंदर पाल ने कहा कि स्वर्ण सलारिया का यहां फार्म हाउस है फिर स्वर्ण सलारिया ने यह मुद्दा अकाली-भाजपा की सरकार के वक्त क्यों नहीं उठाया । विधयाक जोगिंदर पाल ने कहा की स्वर्ण सलारिया झूठ की राजनीती खेल रहे हैं, ऐसा करके वह मेरी शवि खराब कर रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *