दहेज़ के चलते नव विवाहिता ने की खुदकुशी, हरिद्वार गंगा नदी में कूदकर की खुदकुशी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर के जगाधरी की रहने वाली एक विवाहिता जो सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी, उसने आज हरिद्वार की गंगा नदी में कूद कर आत्महत्या…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर के जगाधरी की रहने वाली एक विवाहिता जो सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी, उसने आज हरिद्वार की गंगा नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली। उसने आत्महत्या करने से पहले अपने घर पर फोन किया था, आरोप उसके पति पर लगा हुआ है। वहीं विवाहिता की मौत के बाद परिजनों ने शव को जगाधरी थाने में रखकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए हंगामा किया। जानकारी के मुताबिक, यमुनानगर की रहने वाली सिल्की जो सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी।

6 महीने पहले उसकी शादी यमुनानगर की सरस्वती कॉलोनी के रहने वाले राहुल नाम के युवक से हुई थी। राहुल भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की डिमांड की जाती थी। जिसको लेकर ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान कर रहे थे। वहीं सिल्की के परिजनों ने उसके पति राहुल पर आरोप लगाया कि उसने ही सिल्की को आत्महत्या करने के लिए उकसाया। सिल्की के पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन एम्बुलेंस में शव लेकर पुलिस स्टेशन जगाधरी में पहुंचे। यहां उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया तो, पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों का शांत करवाया।

Watch Video

https://youtu.be/rIC8X4A9Wuo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *