ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू का कहना है कि पंजाब सरकार ने लुधियाना की इंडस्ट्री से जो वादा किया है सरकार वो वादा पूरा कर रही है । बिट्टू का कहना है कि पंजाब सरकार की ओर से इंडस्ट्री को एक एग्जीबिशन सेंटर भी दिया गया और जैसे पहले प्रॉपटी का कारोबर जोरो पर था उसी की तर्ज़ पर एक बार फिर प्रॉपटी का कारोबार शुर होगा और उन्होंने लोगों से वादा किया था की आम जनता के लिए रेलवे स्टेशन पर एक्सीलेटर सीढ़ियां लेकर आएगी ।
व्यापारियों की सहूलत को देखते हुए उन्होंने बंद पड़ी हवाई सेवा को लुधियाना से दिल्ली के लिए भी शुरू कर दिया गया है । उन्होंने कहा की पंजाब सरकार लुधियाना को और स्मार्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी । इस दौरन उन्होंने आम आदमी पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अब पंजाब में आम आदमी पार्टी का वजूद ख़त्म हो गया है , सुखपाल खैरा मामले में बोलते हुए बिट्टू ने कहा कि आदमी पार्टी के विधायक पूरी तरह से बिखर चुके हैं ।
पंजाब सरकार निभा रही है अपने वादे- बिट्टू
लुधियाना को और स्मार्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे- बिट्टू
पंजाब में आम आदमी पार्टी का वजूद खत्म- बिट्टू
आम आदमी पार्टी के विधायक बिखर चुके हैं- बिट्टू
Watch Video
https://youtu.be/Hxq9jU6hUP8
