ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा श्री आनंदपुर साहिब पहुंचे | जहां, उन्होंने आम आदमी पार्टी के हालात पर बोलते हुए कहा कि पार्टी के बिखरने के पीछे केजरीवाल की सोच है | क्योंकि, उन्होंने पंजाब की लीडरशिप को आगे बढ़ने ही नहीं दिया | वो किसी भी नेता को आगे नहीं आने देना चाहते | चंदूमाजरा ने कहा कि अगर अकाली दल दिल्ली, राजस्थान और यूपी कहीं भी विधानसभा चुनाव लड़ता है | तो वहां, पार्लियामेंट का चुनाव भी जरूर मिलेगा |
SIT की रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाने पर उन्होंने कि अगर SIT की रिपोर्ट कोर्ट में जाएगी, तो सार्वजनिक हो ही जाएगी | हमारे कहने से रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं होगी | चंदूमाजरा ने मोदी सरकार के नेशनल कमीशन फॉर बैकवर्ड क्लास को संवैधानिक दर्जा देना एक ऐतिहासिक फैसला बताया है | हम इसका समर्थन करते हैं, इससे पिछड़ी श्रेणियों को ज्यादा ताकत मिलेगी |
डीजीपी सुरेश अरोड़ा और दिनकर गुप्ता का ड्रग तस्करों के साथ नाम जुड़ने पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी | चंदूमाजरा ने कहा कि अगर किसी का भी नाम सामने आता है, तो उसकी जांच होनी चाहिए | क्योंकि, पंजाब की जवानी को नशे ने खत्म किया है. | कांग्रेस के समय में पंजाब में नशा बढ़ा है | इसके लिए पंजाब सरकार ही जिम्मेवार है | वहीं उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू मामले पर कहा कि सिद्धू का राहुल गांधी से बार-बार मिलना जगजाहिर हो चुका है | जिससे कांग्रेस की आपसी फूट जगजाहिर हुई है ।
AAP के बिखरने के पीछे केजरीवाल- चंदूमाजरा
SIT की रिपोर्ट कोर्ट में जाएगी- चंदूमाजरा
‘BC को संवैधानिक दर्जा देना ऐतिहासिक फैसला’
पंजाब राज में नशा बढ़ा है- चंदूमाजरा
Watch Video
https://youtu.be/A8Wdcleeayc
