बठिंडा में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी गैंगस्टर गुरजीत सिंह उर्फ भाटी गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब पुलिस लगातार गैंगस्टरों पर अपना शिकंजा कस रही है। ऐसा ही एक मामला बठिंडा से सामने आया है जहां पर पंजाब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब पुलिस लगातार गैंगस्टरों पर अपना शिकंजा कस रही है। ऐसा ही एक मामला बठिंडा से सामने आया है जहां पर पंजाब पुलिस ने ए कैटेगिरी के गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने गैंगस्टर गुरजीत भाटी और उसके 3 साथियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस ने उनके पास से एक कार और स्कूटर भी बरामद किया है।

Gangster

बताया जा रहा है कि इन गैंगस्टरों ने मनू नाम के व्यक्ति से पैसे के लेन देन के मामले में मारपीट की थी। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवाई थी। मामले को दर्ज करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए गैंगस्टरों पर मारपीट कत्ल और लुटपाट करने जैसे कई मामले दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने इनको रिमांड पर लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *