साइबर सिटी में चलेगी स्मार्ट बस

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: साइबर सिटी गुरुग्राम की स्मार्ट बस जल्द ही सड़कों पर नजर आएगी। गुरुग्राम में सीएम मनोहर लाल ने एक स्मार्ट बस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: साइबर सिटी गुरुग्राम की स्मार्ट बस जल्द ही सड़कों पर नजर आएगी। गुरुग्राम में सीएम मनोहर लाल ने एक स्मार्ट बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब 15 अगस्त से 31 अगस्त तक करीब 25 बसें  लोगों के लिए सड़क उतारी जाएगी।GGM BUS 2गुरुग्राम में लगातार हो रही ट्रांसपोर्ट की दिक्कत और ऑटो चालकों की मनमानी के चलते लोगों को भारी किराया खर्चकर सफर करना पड़ रहा था। लोगों की इस दिक्कत को दूर करने के साथ लोगों की सुविधा औऱ सुरक्षा के लिए जीएमडीए की ओर से चलाई जाने वाली सिटी बसों सेवा को शुरु कर दिया है। सीएम ने इस बस को हरी झंडी दिखाकर लोगों के लिए बस को रवाना किया। बस में जो खासियत है वो एक स्मार्ट बस के रुप में देखी जा रही है। पहली बार हरियाणा की किसी बस में कैश लैस टिकटिंग की सुविधा शुरु की जा रही है।GGM BUS 1सीएम मनोहर लाल ने बताया कि बस में सुविधा के रूप में  स्मार्ट कार्ड के इस्तेमाल की सुविधा, लो फ्लोर बस, वन स्टेप एंट्री, यात्रियों के लिए स्टॉप रिक्यूवेस्ट बटन, पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम, विकलांगों के लिए व्हील चैयर और रैम्प की सुविधा, चालक के लिए अत्याधुनकि डेस्क बोर्ड, सीसीटीवी सेंट्रली मॉनटर्ड सिस्टम, जीपीएस सिस्टम, फायर उपकरण, इंजर एरिया में फायर डिटेक्शन , सप्रेशन सिस्टम, और कैश लैस टिकटिंग सिस्टम इस बस में सुविधा दी गई है। आराम दायक सीट भी इस बस में बनाई गई है। महिला, बुजुर्ग और बच्चों की सुरक्षा औऱ सुविधा को देखते हुए बस को डिजाइन किया गया है।GGM BUSसभी बसों का संचालक गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से किया जाएगा। फिलहाल अगस्त महीने में 25 बसों को शुरू किया जाएगा। इसके लिए गुरुग्राम शहर के अंदर हर स्थान पर बस स्टॉप भी बना दिए गए है। बसों के चलने के बाद गुरुग्राम में ट्रांसपोर्ट की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी। इसके लिए जीएमडीए की ओर से पूरी प्लानिंग कर ली गई है। 31 अगस्त तक 25 बसों को पूरी तरह से लोगों की सुविधा के लिए चला दिया जाएगा। इसके बाद सैंकड़ों की संख्या में ये बसें गुरुग्राम में चलाई जाएगी। फिलहाल देखना होगा कि लोगों को बसों के आने से कितना फायदा मिलता है ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *