ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे ने किस तरह से अपने पैस पसारे हुए हैं | इसका एक और उदाहरण देखने को मिला है | जहां एक ओर सरकार हमेशा ये दावे करती है कि नशे को कम किया जा रहा है | लेकिन दूसरी ओर नशे से हो रही मौतों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है | फिर भी सरकार ये दावे करती है कि नशे पर लगाम लगाई जा रही है | वारदात फिरोजपुर से सामने आई है | जहां नशे ने एक परिवार को बिखेर कर रख दिया | फिरोजपुर की बस्ती शेखावाली में एक पत्नी बीते दो साल से नशे का शिकार थी और फिर एक दिन ऐसा आया कि पत्नी की देखा-देखी पति भी नशे का शिकार हो गया जिसके बाद दोनों पति-पत्नी नशा करने लगे | लेकिन इस नशे ने भयावय रूप उस वक्त ले लिया जब नशे की ओवरडोच के चलते पति को अपने जान से हाथ धोना पड़ा | पति की मौत से घर में मातम छाया हुआ है | वहीं मृतक की बहन ने बताया कि उसकी भाभी पिछले दो साल से नशा कर रही थी और उसकी देखा देखी उसका भाई भी पिछले डेढ़ साल से लगातार नशे का सेवन कर रहा था और नशे की ओवरडोज़ के कारण उसकी मौत हो गई है |
वहीं अब मृतक की बहन ने मांग की है कि सरकार को नशे पर लगाम लगानी चाहिए ताकि किसी और बहन का भाई मौत के मुहं में न जाए | उन्होंने सरकार से यह भी मांग की गरीब परिवार को मुआवजा दिया जाए | ताकि उनका गुजर बसर चल सके | वहीं इस वारदात ने जहां एक ओर सरकार के दावों की पोल खोली है तो वहीं दूसरी ओर एक परिवार से उसका सहारा भी छीन लिया है | अब सरकार से कोई सवाल पूछे कि जनाब आप कैसे कह सकते हैं कि नशे पर प्रदेश में लगाम लग चुकी है | वहीं दूसरी ओर नौजवान मौत से इलाके में मातम छा गया है |
Watch Video
https://youtu.be/ASG5OLK8Eo8
