ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने 19 अगस्त को होने वाली शिरोमणी अकाली दल की जनचेतना रैली का विरोध करने का फैसला लिया है। इस पर अकाली दल के प्रदेश प्रवक्ता कंवलजीत अजराना ने झिंडा को कांग्रेस का एजेंट बताते हुए कांग्रेस के इशारे पर रैली का विरोध करने का आरोप लगाया।
एचएसजीपीसी के प्रधान जगदीश सिंह झिंडा ने कहा कि पिपली की अनाज मंडी में जहां अकाली दल अपनी रैली करेगा। वहां पर वो अपना सम्मेलन करेंगे। सम्मेलन के जरिए वो अकाली दल बादल और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर दबाव डालेंगे की वो सुप्रीम कोर्ट में हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर चल रह केस को वापस ले। कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झिंडा ने अकाली दल पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रकाशसिंह बादल का अकाली दल हरियाणा में चुनाव लड़ना चाहता है। ऐसा करके वो हरियाणा के सिखों को दो फाड़ करना चाहता है। झिंडा ने कहा कि जहां बादल ने पंजाब को नशे की गर्त में धकेल दिया। वहीं, अब वो हरियाणा को भी बर्बाद करना चाहता है।
झिंडा के बयान पर शिरोमणि अकाली दल ने जगदीश झींडा पर कांग्रेस के एजेंट होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि झिंडा ये सब कांग्रेस के इशारे पर ही कर रहे है।
गौरतलब है कि हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बीच खींचतान कोई नई नही है। 2013-14 में हुड्डा सरकार ने हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को हरियाणा के सभी गुरुद्वारा के प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंप दी थी। हरियाणा सरकार के इस फैसले के विरोध में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने स्टेटस को लगा दिया था। यही वजह है कि अब झिंडा ग्रुप रैली के विरोध में खड़ा हो गया है। खैर देखना होगा कि 19 अगस्त को कौन सा दल अपने मकसद में कामयाब हो पाता है?
HSGPC करेगा अकाली दल की हरियाणा रैली का विरोध
ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने 19 अगस्त को होने वाली शिरोमणी अकाली दल की जनचेतना रैली का विरोध करने…
