शिक्षा मंत्री को याद आई शिव भक्ति

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में बीजपी सरकार बनने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी पुराने ढर्रे पर ही चल रहे है। कोई नया काम न…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में बीजपी सरकार बनने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी पुराने ढर्रे पर ही चल रहे है। कोई नया काम न करना पड़े। इसलिए कुछ प्रशासनिक अधिकारी अभी भी पिछले साल की तरह से ही कांवड़ यात्रा का प्रेस बयान जारी कर रहे है। हरियाणा में भी कुछ अधिकारियों की ओर से कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर रोक लगाने का बयान जारी कर रहे है। हालांकि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पिछले साल ही अधिकारियों को डीजे पर रोक न लगाने के आदेश दे चुके थे।kawadyatraअब बीजेपी की कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर रोक लगाए जाने पर किरकरी होने पर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने सरकार की ओर से स्पष्टीकरण दिया है। रेवाड़ी पहुंचे शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि उन्होंने और सीएम ने सभी एसपी और डीसी की वीडियो कांफ्रेसिंग मीटिंग में साफ कहा था कि शिव यात्रा में नहीं तो क्या शमशान में नृत्य होगा? हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि हरियाणा के एक-दो अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा में डीजे बजाने पर रोक के आदेश दिए थे, लेकिन उन्हें ये बात भली प्रकार से समझा दी गई है। गौरतलब है कि हरियाणा में बीजेपी सरकार को चार साल होने वाले है।rambilasइससे पहले के तीन सालों में बीजेपी सरकार ने कभी भी कांवड़ यात्रा में डीजे बजाने को लेकर कोई बयान नहीं दिया, जबकि उनके अधिकारी डीजे पर बैन लगाने के आदेश दे रहे थे। इतना ही नहीं शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा भी खुद कई साल तक कांवड़ लेकर आते रहे है। ऐसे में हो सकता है कि सरकार के अंतिम समय में अब उनकी शिव भक्ति जागृत हो गई हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *