ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा कर्मचारी महासंघ की ओर से फतेहाबाद में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता हरियाणा कर्मचारी महासंघ के नवनियुक्त प्रांतीय प्रधान विश्वनाथ शर्मा ने की।
इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि 21 अगस्त को प्रदेश में कर्मचारी महासंघ के सभी कर्मचारी एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे। इस दिन बिजली और पानी समेत कई मुलभूत सुविधाओं को भी बंद किया जाएगा। विश्वनाथ शर्मा ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के साथ वादा खिलाफी की है।
सरकार और महासंघ के बीच 12 मांगों को लेकर सहमति बनी थी, लेकिन सरकार की ओर से उसे लेकर कोई परिपत्र जारी नहीं किया गया, जिस कारण कर्मचारियों को हड़ताल का सहारा लेना पड़ रहा है। इस दौरान उन्होंने सात अगस्त को रोडवेज कर्मचारियों की ओर से की जाने वाली हड़ताल का भी सर्मथन करने की घोषणा की।
इस दिन न बिजली मिलेगी न पानी !
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा कर्मचारी महासंघ की ओर से फतेहाबाद में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता हरियाणा कर्मचारी महासंघ…
