लाखों की नकदी और जेवर लूटकर वृद्ध की हत्या कर भागे लुटेरे

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  पानीपत की पुरेवाला कालोनी में देर रात 3 बदमाशों ने एक मकान में घुसकर वहां मौजूद बुजुर्ग और उसकी बेटी को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  पानीपत की पुरेवाला कालोनी में देर रात 3 बदमाशों ने एक मकान में घुसकर वहां मौजूद बुजुर्ग और उसकी बेटी को बंध बनाकर लाखों रुपये की जेवर और नकदी लूट ली। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरों ने बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। पुरेवाला कालोनी निवासी रवि ने बताया कि 75 वर्षीय अजीत अपनी 38 साल की बेटी वीना के साथ कालोनी में रह रहे थे। रात को उनके मकान के पिछले हिस्से से तीन बदमाश उनके मकान में घुसे। बदमाशों ने वहां मौजूद अजीत और वीना को रस्सी से बांधकर घर में रखी 20 लाख रुपये की नकदी और 15 लाख रुपये के जेवर लूट लिए।PANIPAT MURDERजेवर और नकदी लूटने के बाद बदमाशों ने जाते-जाते अजीत को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लुटेरों के जाने के बाद वीना ने किसी प्रकार से खुद को रस्सी खोलकर खुद को आजाद कराया और बाहर आकर शोर मचाया। इसके बाद कालोनी वासियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। डीएसपी जगदीप दून ने बताया कि फिलहाल शव को कबजे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरप्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *