ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीती रात नालागढ़ पुलिस को एक और कामयाबी हासिल हुई। नाके के दौरान एक आल्टो कार से 20 किलो चुरा पोस्त बरामद किया है। इस दौरान दो लोगो को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है और नशा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया।
जहा पर उनको 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस बारे में नालागढ़ के डी.एस.पी अनिल वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि नशे के खिलाफ मुहिम तब तक जारी रहेगी जब तक नशे का कारोबार खत्म नहीं हो जाता।


