NRI पंजाबी AAP पार्टी पंजाब से हुए नाराज़ !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब आम आदमी पार्टी के बीच घमासान काफी गर्मा गया है। इस घमासान का सीधा असर विदेशों में भी देखने को मिल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब आम आदमी पार्टी के बीच घमासान काफी गर्मा गया है। इस घमासान का सीधा असर विदेशों में भी देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के हाईकमान ने सुखपाल खैरा को विपक्ष नेता के पद से हटा कर हरपाल चीमा को विपक्ष नेता बना दिया है।

sukhpal-singh-khaira

जिसके बाद आम आदमी पंजाब के कई विधायक इस फैसले के विरूद्ध नजर आए जिस कारण पार्टी में घमासान थम नहीं रहा बल्कि और भी ज्यादा बढता जा रहा है। सूत्रों से पता चला है कि आप पार्टी में पैदा हुए टकराब के कारण विदेश में बैठे प्रवासी पंजाबी इस कारण से काफी निराश हो रहे है।

aam aadmi party punjab

प्रवासी पंजाबी जो पार्टी को फंड देते है वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे है। साथ ही उनका कहना है कि वो जहां पर इक्टठे होते है तो वहीं पर ही पंजाब की आम आदमी पार्टी के बारें में ही चर्चा करते है। सूत्रों से ये भी पता चला है कि विदेशी प्रवासी आम आदमी पार्टी को नशा मुक्त पंजाब और खुशहाल पंजाब का सपना तोड़ने क लिए वो वो पार्टी को कोस रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *