फिर सुर्खियों में आया राजिंदरा अस्पताल, महिला ने अस्पताल के बाहर सड़क पर दिया बच्ची को जन्म

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के मुख्यमंत्री और पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री के होम टाउन पटियाला का राजिंदरा अस्पताल अपने कारनामे की वजह से एक बार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के मुख्यमंत्री और पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री के होम टाउन पटियाला का राजिंदरा अस्पताल अपने कारनामे की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में है । ताजा मामले में एक गर्भवती महिला को समय पर डॉक्टरी सहायता नहीं मिली जिस के चलते महिला ने अस्पताल के प्रसव वार्ड के बाहर ही सड़क पर बच्ची को जन्म दिया । महिला ने बच्ची को जन्म भी उस जगह पर दिया जहां लोग चलना भी नहीं चाहते क्योंकि वहां गंदगी ही इतनी ज्यादा है ।

आप को बता दे कि पंजाब के मुख्यमंत्री और पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री के शहर में बना राजिंदरा अस्पताल पूरे मालवा एरिया का सब से बड़ा अस्पताल है और पीजीआई के बाद रजिंदरा अस्पताल ही लोगों की बिमारी के इलाज का सब से बड़ा  केंद्र रहा है ।  लेकिन स्वास्थ्य सहुलतों के नाम पर लोगों का क्या हाल है यह इस घटना से बाद पता चल ही गया कि रजिंदरा अस्पताल में एक महिला को स्ट्रेचर तक नहीं मिला और वो एक बच्ची को सड़क पर ही जन्म दे देती है । गनीमत यह रही कि बच्ची को जन्म देने के बाद बच्ची और मां दोनों स्वस्थ्य हैं।

Watch Video

https://youtu.be/Pz57sHkuwms

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *