ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शादी के बाद एक लड़की का पति ही उसके लिए सबकुछ होता है. साथ ही लड़की के लिए उसका पति ही भगवान होता है। पर यदि वो भगवान ही शैतान बन जाए तो उसके साथ शादी करके आई लड़की की जिंदगी बद से बदतर जाती है। शादी के बाद लड़की कई सपने लेकर अपने पति के घर आती है पर वो सपने उस समय टूट जाते है जब पति दरिंदा बन जाता है। लड़की की जिंदगी नासूर बन जाती है। कई घरेलू हिंसा की शिकार होने वाली कई महिलाए ऐसी होती है जो अपने ऊपर हो रही हिंसा के खिलाफ आवाज नहीं उठा पाती वो उस समय सिर्फ अपने बच्चों को देखती है पर कई महिलाएं ऐसी भी होती है जो इसके खिलाफ आवाज उठाती है। देखने को ये भी मिला है जब कोई महिला घरेलू हिंसा का शिकार हो रही होती है तो कोई उसकी आवाज भी नहीं उठाता।
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/1190697727777385/
ऐसी ही एक वीडियों सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही है जिसमें एक पति इतना हैवान बन चुका है कि वो अपनी पत्नी को घसीट घसीट कर मार रहा है। उसके बाल खींच रहा है और उसके लात तक मार रहा है। इसके हैवान की शिकार हो रही है वो महिला जो वीडियों में दिख रही है। गौरतलब है कि ये वीडियों अमृतसर की है। घरूलू कलह के कारण पति अपनी पत्नी को बूरी तरह से मार रहा है।
दरिंदगी पर उतर चुका इस शख्स को ना तो कानून की चिंता है औऱ ना ही महिला की जान चले जानी की। बस वो बिना रूके अपनी पत्नी को मार रहा है। महिला ने कई बार अपनी जान बचाते हुए घर के अंदर भी गई पर वो उसको मारते हुए और घसीटते हुए फिर से बाहर सड़क पर लाकर मार रहा है। उसके बालों से खींच रहा है। गली में लोग आ रहे और इस घटना को देख कर जा रहे है पर कोई भी उसको बचाने की कोशिश नहीं कर रहा है।
जब दरिंदे पति ने अपनी पत्नी पर ईट से वार करने की कोशिश की तो तमाशबीन बने लोगों में से एक दो लोगों ने उस आदमी को रोका। पर तब तक महिला की हालात बहुत बुरी हो चुकी थी। गौरतलब है कि .ये वीडियों सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। वायरल होने के बाद ही पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस ने इस मामले को घरेलू हिंसा कहा है।
वहीं दूसरी तरफ पीडित महिला को आईसीयू में भर्ती करवाया गया है जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई गई है। गौरतलब है कि ये मामला सीसीटीवी फूटेज में कैद हो चुकी है। पुलिस ने इस मामले की सीसीटीवी फूटेज को अपने कब्जे में करते हुए मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। खैर इस मामले के बाद ये सवाल उठते है कि सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए बनाए गए इतने कानून के बाद भी कई ऐसी महिलाएं है जो इस तरह की दरिंदगी का शिकार हो रही है।



