ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे के कारण कई नौजवानों की मौत हो गई है जिस कारण पंजाब सरकार अब नशा के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। बता दे ंकि पंजाब सरकार ने सभी सरकारी अधिकारियों के लिए डोप टेस्ट करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा सूत्रों से पता चला है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह डोप टेस्ट के बाद विद्यार्थियों से कसम खिलवाकर नशा को छुड़ाएगे।
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नशा विरोधी मुहिम के तहत विद्यार्थियों को कमस खिलवा कर नशा छुड़वाने की तैयारी कर रहे है। सूत्रों का ये भी कहना है कि इस मुहिम में कॉलेजों के अलग अलग संगठनों की ज्वाइंट एक्शन कमेटी भाग लेगी। इस मुहिम के अनुसार सूबे के अलग अलग जिलों के 1600 कॉलेजों में पढने वाले विद्यार्थियों को नशा ना करने की कसम खिलाई जाएगी।
इस दौरान विद्यार्थियो की संख्या पांच लाख के करीब होगी। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस मुहिम को विश्व रिकॉर्ड बनाने की भी तैयारी की जा रही है। खैर अब देखना ये होगा की पंजाब सरकार की ये मुहिम क्या रंग लाती है क्योकि इससे पहले डोप टेस्ट सिर्फ एक सियासी डरामा बन कर रह गई थी। इसके बाद भी पंजाब में नशे के कारण नौजवानों की मौत करने का सिलसिला लगातार जारी है।


