खैरा ने निकाली भड़ास: मैं नहीं करता साजिश, 9 MLA साथ खड़े है- Sukhpal Khaira

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद से हटाए जाने के बाद सुखपाल खैरा पंजाब में अपना आधार मजबूत करने का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद से हटाए जाने के बाद सुखपाल खैरा पंजाब में अपना आधार मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं | जिसके तहत खैरा ने बरनाला में अपने हिमायतियों से मीटिंग की | इस मौके पर उनके साथ बरनाला के हलका भदौड़ से आप के एमएलए पिरमल खालसा और मानसा से आप विधायक नाजर सिंह मानसइया भी उपस्थित थे | इस दौरान खैरा ने 2 अगस्त को की जा रही बठिंडा रैली में सबसे शामिल होने की अपील की |

मीडिया से बातचीत करते हुए खैरा अपने औहदे से हटाए जाने को लेकर भी दर्द छलका | उन्होंने दिल्ली की लीडरशिप के खिलाफ़ रोष जाहिर करते कहा कि पार्टी ने बिना विधायकों की राय और मीटिंग के उन को विरोधी पक्ष के नेता के औहदे से हटा दिया | जिसके प्रति लोगों का गुस्सा उनके हिमायतियों के रूप में बाहर निकल रहा है | उन्होंने कहा कि 2 अगस्त की बठिंडा रैली करके वो कोई भी अनुशासन भंग नहीं कर रहे और इस रैली के लिए सब को न्यौते भेजे जाएंगे, साथ ही उन्होंने कहा कि वो पार्टी के अंदर रह कर ही लोगों के लिए लड़ते रहेंगे। दिल्ली में केजरीवाल की तरफ से विधायकों की रखी गई मीटिंग में शिरकत करने के सम्बन्ध में खैरा ने कहा कि वो अपने हिमायती विधायकों के साथ सलाह करके ही इस प्रति कोई फ़ैसला लेंगे |

Watch Video

https://youtu.be/33GPUqPy51Q

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *