ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे कारण कई नौजवानों की मौत हो रही है जिस कारण पंजाब सरकार नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती बरत रही है। पंजाब में नशे पर नकेल कसने के लिए तंदरूस्त पंजाब के तहत मुहिम शुरू की गई है। जिसके तहत सभी केमिस्ट दुकानों पर छापेमारी की जा रही है।
सूत्रों से पता चला है कि पंजाब सरकार के इस फैसले के खिलाफ 30 जुलाई को सूबे भर में सभी मैडिकल स्टोर बंद रहेंगे। सूत्रों का ये भी कहना है कि पंजाब कैमिस्ट एसोसिएशन ने मीटिंग करके ये फैसला लिया गया है। साथ ही एसोसिएशन का ये भी कहना है कि वो सभी स्वास्थ्य संबंधी दवाईयों को बेचते है पर नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में उनको शक की निगाह से देखा जा रहा है
जिस कारण ये कार्रवाई की जा रही है। इस पर उन्होने बार बार कहा भी है इसके बावजुद भी ये कार्रवाई लगातार जारी है। जिस कारण वो उन्होने ऐसा करने का फैसला लिया है।


