ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तन के प्रधान मंत्री बनने जा रहे पूर्व क्रिकेट इमरान खान ने चुनाव के नतीजे आने के बाद अपने भाषण में हिंदूस्तान और पाकिस्तान के संबंधों का खास जिकर किया था।
बताया जा रहा है कि इमरान खान का पिछोकड़ भी हिंदूस्तान से जुडा हुआ है। इमरान खान की मां शौकत खानम का घर जालंधर में स्थित है।
दानिशमंदा में स्थित ये घर आजादी से पहले की बनी कोठी है जिसका नाम अमानत मंजिला है। पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की मां आजादी से पहले जालंधर रहती थी।
भारत और पाकिस्तान के बंटवारें के बाद इमरान का परिवार पाकिस्तान चला गया था और इमरान खान 25 नवंबर 1952 को लाहौर में पैदा हुए थे।
गौरतलब है कि पाकिस्तान में इमरान खान भारी मतों से जीत हासिल की है।




