ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नए बने विरोधी दल के नेता हरपाल सिंह चीमा ने दिल्ली में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि भैंस ब्रदर का कोई स्टैंड ही नहीं है ,वह लगातार अपना स्टैंड बदलते रहते हैं । नया विधायक दल का नेता चुनने के लिए पूरा प्रोसीजर फॉलो किया गया है अगर किसी को यकीन नहीं है तो वो स्पीकर से पूछ सकते हैं, सभी विधायकों ने दस्तखत किए है ।
हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मैं सुखपाल सिंह खैहरा से मिलने जा रहा हूं और जो भी शिकायतें हैं उसको खत्म किया जाएगा सभी को साथ लेकर चला जाएगा ,बठिंडा में होने वाले कार्यक्रम को लेकर हरपाल सिंह चीमा ने कहा है इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है मैंने प्रेस वार्ता नहीं देखी है हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर पार्टी का प्रोग्राम हुआ तो वह इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं ।
Watch Video
https://youtu.be/vNw13nqiv0E

