बुलंद हैं बदमाशों के हौसले, पिस्तौल की नोक पर 9 लाख रूपए की लूट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बठिंडा में स्कारपियों सवार चार लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर एक व्यक्ति से 9 लाख रूपए लूट के फरार हो गए।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बठिंडा में स्कारपियों सवार चार लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर एक व्यक्ति से 9 लाख रूपए लूट के फरार हो गए। घटना राष्ट्रीय मार्ग पर पड़ते बल्लाराम चौक की है जहां लुटेरों ने एक फोर्ड गाड़ी को रोक कर व्यक्ति से लूट की। थाना थर्मल प्रभारी अनुसार मनप्रीत सिंह पुत्र नसीब सिंह निवासी मलोट अपने एक रिश्तेदार जो कि होमलैड में रह रहा है से 9 लाख रूपए उधार लिए। मनप्रीत ने एक डॉक्टर को 1500 सौ रूपए देने थे डॉक्टर के दुकान पर जाकर पैसे निकाले तभी चार अज्ञात लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर उससे 9 लाख रूपए का थैला छीन कर फरार हो गए।

घटना लगभग शाम साढ़े चार बजे की है। सड़क पर पूरी रौनक थी लेकिन बावजूद इसके लुटेरों के हौसले इतने बढ़े हुए हैं कि वह दिन-दिहाड़े पिस्तौल की नोक पर 9 लाख रूपए लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने लुटेरों को पकडऩे के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। पुलिस को अभी तक उनकी गाड़ी की ही जानकारी मिली है जबकि लुटेरों के बारे में कुछ पता नहीं। पुलिस मनप्रीत से भी पुछताछ कर रही है। पुलिस को शंक है कि कहीं पैसे के लेन-देन का मामला ना हो। जिस तरह के लुटेरे मनप्रीत को पहले पिस्तौल के नोक पर अगवा करके ले गए और बाद में पैसे लेकर फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है।

एस.पी. सिटी गुरमीत सिंह ने बताया केवल काले रंग कि स्कारपियों के बारे में जानकारी हासिल हुई है, लुटेरे पैसे छीन कर बरनाला की ओर भाग गए। पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। एस.एस.पी.डा.नानक सिंह ने बताया कि जिले में रेड एलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस की टीमें लुटेरों को तलाशने में लगी हुई हैं।

 Watch Video

https://youtu.be/fJjOqTiICM0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *