ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में बदमाश बैखौफ नजर आ रहे है। इन बदमाशों को बिल्कूल भी पुलिस का खौफ नहीं है। जिस कारण वो किसी भ वारदात को अंजाम दे रहे है ऐसा ही एक मामला जालंधर से सामने आया है जहां पर एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई है।
जानकारी अनुसार 30 साल की अजय कुमार जब रामामंडी में स्थित जिम में से बाहर निकला था तो कुछ अज्ञात युवकों ने उस पर गोलियों से हमला कर दिया जिस कारण उसको मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं दूसरी तरफ मृतक के परिजनों का कहना है कि अजय कुछ ही दिनों में कैनेडा जाने वाला था पर उसकी हत्या कर दी गई। गौरतलब है कि पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने के पीछे स्थानक गुड़ों के हाथ होने की आशंका जताई है। खैर पुलिस ने मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। ्


