गुरदासपुर में मिनी बस बेकाबू होकर पलटी, 50 से ज्यादा सवारियां मौजूद, 20 सवारियां बुरी तरह ज़ख्मी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरदासपुर में मिनी बस बेकाबू होकर पलटी जिसमे 50 से ज्यादा सवारियां मौजूद थी । हादसे में 20 सवारियां बुरी तरह जख्मी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरदासपुर में मिनी बस बेकाबू होकर पलटी जिसमे 50 से ज्यादा सवारियां मौजूद थी । हादसे में 20 सवारियां बुरी तरह जख्मी हो गई है । घायल सवारियों में स्कूली बच्चे भी शामिल है । 2 बच्चे गंभीर बताये जा रहे है जिनको अमृतसर हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है ।

अन्य घायलों को गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा मिनी बस में जरूरत से ज्यादा सवारियां बैठाने के चलते हुआ है । बस पलटने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर मौका देख कर फरार हो गए है । सूचना मिलते ही गुरदासपुर सदर पुलिस के कर्मचारी भी मौके पर पंहुच गए तथा लोगों की मदद से घायलों को तुंरत अस्पताल भेजा गया। मौके से पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है ।

Watch Video

https://youtu.be/xKdz6xOW7cw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *