ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज कारगिल विजय दिवस है | इस दिन हमारे भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी सेना को धूल चटाकर कारगिल पर तिरंगा लहराया था | दूसरे विश्व युद्ध के बाद यह पहला युद्ध था, जिसमें हर मिनट दुश्मनों पर फायरिंग की गई |
कारगिल की लड़ाई अपने आप में कई राज छुपाए हुए है | उस समय क्या हुआ था ये कोई नहीं जानता | हर कोई अलग-अलग अंदाजा लगाता है | हम आज आपको बताने जा रहे हैं कारगिल से जुड़े कुछ अहम राज जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे | कारगिल की लड़ाई में हमारे सैनिकों ने पाकिस्तानी फौज का जमकर मुकाबला किया था | पाकिस्तानी घुस्पैठियों ने लगातार गोलियां चलाई और हमारे सैनिकों ने उन्हें सामने से जवाब दिया |
26 जुलाई 1999 वह दिन था जब पाकिस्तान ने भारतीय सेना के आगे घुटने टेक दिए थे | सीमा पर हमले की शुरुआत करने वाले पाक के पास भारत के सामने झुकने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था | भारतीय जवानों के साहस, वीरता और जज्बे के सामने पड़ोसी मुल्क की सेना हार मान चुकी थी | करीब दो महीने तक चलने वाले इस युद्ध में जीत मिलने के साथ ही दुनिया को भारत की ताकत का सबूत भी देखने को मिला |
26 जुलाई 1999 का वो दिन हिंदुस्तान के इतुहास में कभी ना भूले जाने वाला एक ऐसा अध्याय है जिसके साथ खुशी और गर्व का ऐहसास है तो ग़मों के काले बादल भी हैं | हिंदुस्तान ने पाकिस्तान पर जीत तो दर्ज की मगर कई माओं को अपने लाल खोने पड़े | कई औरतों के सुहाग उजड़ गए | देश में तो खुशी की लहर थी मगर कई घरों में मातम छा गया | चलिए अब आपको कारगिल के उन हीरोज़ से मिलवाते हैं जिन्होने अपनी जान की कुर्बानी देते हुए कारगिल में विजय ध्वज फहराया |
हमारा देश विजय दिवस मना रहा है | आज ही के दिन भारत ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर यादगार जीत हासिल की थी | तारीख थी 26 जुलाई 1999 और दिन था सोमवार | आइए नीचे दी गई वीडियो के जरिये आपको मिलवाते हैं कारगिल के उन 5 योद्धाओं से, जिनके शायद आपने नाम तक नहीं सुने होंगे, लेकिन इन्होंने कारगिल युद्ध की दिशा मोड़ दी थी और बदले में कारगिल ने इनकी जिंदगी का रुख ही पलटकर रख दिया |
Watch Video
https://youtu.be/NKYQrnNk4o0
