राज्य मंत्री कृष्ण बेदी का वार. हुड्डा की हालत बंदरिया से भी खराब और अभय पहले परिवार के विवाद को संभाले

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर इनेलो नेता अभय चौटाला और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर इनेलो नेता अभय चौटाला और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर प्रहार किया।

https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/301477863751415/

पत्रकारों से बातचीत में बेदी ने अभय चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे बेहुदे बयान देने की आदत हो गई है। वो हमेशा आरोप लगाता रहता है, लेकिन विधानसभा सत्र से भाग जाता है और बाहर जाकर धरने पर बैठ जाता है। राज्य मंत्री ने अभय सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि वो कहता है कि सरकार के लोग नशा बिकवाते है, इसे या तो वो साबित करे नहीं तो वो इसे लेकर कोर्ट में जाएंगे। बेदी यहीं नहीं रुके।abhay chautalaबेदी ने कहा कि अभय चौटाला एसवाईएल की नहर खोदने गए थे, लेकिन पीडब्ल्यूडी की सड़क खोदकर आ गए। इन्होंने पंजाब के किसी भी सरकार वाहन को हरियाणा में न घुसने देने की बात कही थी, लेकिन कितने वाहन रोक पाए ? राज्य मंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की मति भ्रष्ट हो गई है। आज कोई भी इनकी बात को गंभीरता से नहीं लेता। यहीं कारण है कि आज इनके परिवार में भी विवाद चल रहा है। इसलिए पहले इसे अपने परिवार के विवाद को सुलझाना चाहिए।bhupinder-singh-hoodaबेदी यहीं नहीं रुके। उन्होंने पर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सीएम को बंदर कहे जाने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वो सीएम साहब को क्या बंदर कह रहा है। आज बंदरिया से भी ज्यादा उसकी हालत खराब है। तंवर रोज कहता है कि कौन है भूपेंद्र हुड्डा। बेदी की माने तो कर्णदलाल और कुलदीप शर्मा के कहने पर हुड्डा हाई कमान को धमकी तो दे आया. लेकिन अब खुद वो दुविधा की जिंदगी जी रहा है।Krishna-Bedi2019 का चुनाव नजदीक आने के साथ ही जहां सरकार के मंत्री अपनी उपलब्धियां गिनवा रहे है। वहीं विपक्ष के नेता लगातार सरकार को घेरने का काम कर रहे है। जनता किसे सही मानकर उसके सिर पर जीत का ताज पहनाएगी, ये तो चुनाव के बाद ही साफ हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *