ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की मुश्कीलें थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार सलमान खान किसी ना किसी फंसाद में फंसते हुए नजर आ रहे है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें सलमान खान की मुश्कीले बढ़ सकती है।
बता दें कि जालंधर में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में कोर्ट ने सलमान के खिलाफ समन जारी किया है। इसके अलावा पांच करोड़ का दावा भी किया गया है। साथ ही इस कोर्ट में सलमान के खिलाफ क्रिमिनल केस भी दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि सलमान खान ने एक अपने एक इंटरव्यू के दौरान उनकी बरादरी के खिलाफ गलत शब्दाबली की प्रयोग किया था इसी कारण सलमान के खिलाफ ये सख्त कार्रवाई की जा रही है।


