रेप के लिए घर के बाहर से उठाई मासूम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सिरसा में 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। बच्ची के परिजनों ने इस मामले…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सिरसा में 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। बच्ची के परिजनों ने इस मामले की सूचना कीर्ति नगर चौकी में दी। फ़िलहाल पुलिस ने मामले में जाँच शुरू कर दी है। पुलिस को इलाके से सीसीटीवी फुटेज भी मिली है, जिसमे एक व्यक्ति बच्ची को गोद में उठाकर ले जाता दिख रहा है। sirsa rapeमोहल्लावासी ने बताया की एक व्यक्ति ने बच्ची के साथ दुष्कर्म  करने का प्रयास किया। आरोपी बच्ची को उठाकर कहीं ले जा रहा था कि इस दौरान आसपास की महिलाओं द्वारा शोर मचाने पर आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग गया। मोहल्लावासियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जांच अधिकारी राज महेंद्र ने बताया कि एक 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास की शिकायत मिली है जिस पर जांच शुरू कर दी है। आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *