फर्जी दस्तावेज से भारत की नागरिकता लेकर रह रहे थे ब्रिटिश नागरिक, मामला दर्ज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली से लगते हरियाणा के फरीदाबाद में ब्रिटेन के तीन नागरिक पिछले काफी समय से फर्जी दस्तावेज के सहारे भारत की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली से लगते हरियाणा के फरीदाबाद में ब्रिटेन के तीन नागरिक पिछले काफी समय से फर्जी दस्तावेज के सहारे भारत की नागरिकता लेकर रह रहे है। फरीदाबाद के सूरजकुंड थाने के तहत आने वाली चार्मवुड विलेज सोसायटी में रह रहे एक ही परिवार के तीन ब्रिटिश नागरिकों के खिलाफ फिलहाल पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने ये सारी कार्रवाई एक गुप्त शिकायत के आधार पर जांच करने के बाद की है।fakeपुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि चार्मवुड सोसायटी में रह रहे कुछ ब्रिटिश नागरिक फर्जी तरीके से वहां रह रहे है। वहां रह रहे ब्रिटिश नागरिकों ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर भारत की नागरिकता ले रखी है। इतना ही नहीं वो लोग अकसर विदेश आते-जाते रहते है। इस पर पुलिस ने जब जांच की तो मामला सही पाया गया। फिलहाल पुलिस ने तीन ब्रिटिश नागरिकों के खिलाफ मामला दर्जकर केस को जांच के लिए क्राइम ब्रांच के हवाल कर दिया है। पुलिस ब्रिटिश नागरिकों के दस्तावेज और अन्य गतिविधियों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *