ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नौजवान नशे के कारण मर रहे है और पंजाब के किसान कर्ज के कारण मर रहे है पर पंजाब सरकार के कान के पीछे से जूं तक नहीं रेंग रही है। जिस कारण पंजाब के नौजवान नशे की और किसान कर्ज की बलि चढ़ रहे है। बता दें कि मानसा जिलें लगातार किसानों की खुदकुशी करने का सिलसिला जारी है। गौरतलब है कि मानसा के गांव समाऊ में रहने वाले दर्शन सिंह के ऊपर 10 लाख रूपए का कर्ज था जिस कारण वो काफी परेशान थे इतना ही नही किसान की पत्नी कैंसर की बीमारी से ग्रस्त थी
इसी कारण वो काफी परेशान चल रहे थे। कर्ज का बोझ ना सहन करने के कारण किसान ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बता दे कि मृतक किसान अपने बेटो पर इस कर्ज का बोझ छोड़ कर चला गया है। इसके बाद पंजाब सरकार पर सवाल उठ रहे है कि आखिर वो क्या कर रही है पंजाब में नशे के कारण नौजवान मर रहे है और कर्ज के कारण किसान।
सत्ता में आने से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के किसानों का सारा कर्ज माफ करने का वादा किया था। इसके साथ ही पंजाब में से नशे को पूरी तरह से ख्त्म करने का वादा किया था पर सत्ता हासिल करने के बाद पंजाब सरकार के दावे खोखले ही नजर आए। ना तो किसानों का कर्ज माफ हुआ और ना ही पंजाब में से नशा खत्म हुआ। जिस कारण पंजाब के किसानों और नौजवानों के मरने का सिलसिला लगातार जारी है।


