ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब पहले से ही नशे से अभी निजात भी नहीं मिली थी कि हैजा और डायरिया अपना पैर पसारने में लगे हुए है। गौरतलब है कि होशियारपूर शहर में तेजी से हैजा और डायरिया फैल रहा है जिस कारण अभी तक 4 मरीजों की मौत हो गई है।
जबकि हैजा और डायरिया से ग्रस्त 200 के करीब मरीज अस्पताल में भर्ती है। बता दें कि पिछले तीन दिनों से हैजा और डायरिया का प्रकोप बढता ही जा रहा है।
गौरतलब है कि होशियारपुर में इस प्रकोप के कारण चार लोगों की मौत हो गई है। एक परिवार ढाई महिने पहले ही होशियारपुर में आया था यहां पर उनका तीन साल का बच्चा बीमार हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने डायरिया फैलने के कारणों का पता लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।


