ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पिछले कुछ समय से किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहे हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला के साथ अब एक नया विवाद जुड़ गया है। बराला ने अपनी फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उनकी वीडियो की शुरूआत में एक नारा लिखा हुआ आता है कि, ‘हम फिट तो इंडिया फिट, यानि बराला अपनी ओर से इस वीडियो के जरिए लोगों को फिट रहने का नया मंत्र देते दिखाई दे रहे है।
https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/299512180614650/?hc_ref=ARTbacKvOzahPDjx1BRdtDnD4p9WIBLsghmU81tA7ejHtb9H2hyFcPx8hGmp6QL-0fg
हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का एक पानी से लबालब भरी नहर में तैराकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसे लेकर सवाल उठने शुरू हो गए। बराला ने ये वीडियो अपनी फेसबुक पर भी अपलोड किया है। फेसबुक पर इस वीडियो को अपलोड करने के साथ ही लिखा गया है कि स्वस्थ शरीर पवित्र विचार देता है, और पवित्र विचार सुदृढ़ देश का निर्माण करते है’, ‘हम फिट तो इंडिया फिट’, एक ओर पानी से लबालब भरी नहर में नहाकर जहां बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला अपनी जान को जोखिम में डाल रहे है। वहीं, ऐसा करके वो युवाओं को भी गलत संदेश दे रहे है। हालांकि बीजेपी के नेता इसे गलत नहीं मानते। बीजेपी नेता जवाहर यादव की माने तो हर नहर में नहाना गैर कानूनी नहीं होता है। नहर में जहां खतरा होता है, वहां पर साइन बोर्ड लगाए जाते है। जवाहर यादव की माने तो पहले नहर की पृष्ठभूमि का पता करना होगा, उसके बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। 
जवाहर यादव ने ये भी कहा कि लोग गंगा और यमुना जैसी नदियों में भी स्नान करते है। वहां स्नान के लिए बकायदा घाट बनाए जाते है। इसलिए हर नहर और नदी में स्नान करना गलत और गैर कानूनी नहीं है। हां गंगा नदी में पहाड़ों के बीच नहीं नहाया जाता। इसलिए पहले इस नहर की पृष्ठभूमि का पता करना होगा और उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
इनेलो विधायक परमिंदर सिंह ने इसे गलत कदम बताते हुए कहा कि यदि वो नहर के पानी में बह जाते तो उनके इलाके के लोगों की उनसे रखी आशाएं ही टूट जाती। उन्होंने कहा कि फिटनेस चैलेंज स्वीकार करने के कई तरीके है। इसलिए बराला भी उन तरीकों को अपना सकते थे। उनकी माने तो बीजेपी हमेशा ऐसे काम करके जनता का ध्यान मुद्दों से भटकाने का ही काम करती है।
एक नेता कई युवाओं के लिए उनका आदर्श होता है और वो उसके नक्शे कदम पर ही चलते है। ऐसे में यदि बराला को देखकर प्रदेश के युवा बिना तैराकी सीखे नहर या नदी में स्वीमिंग करते है तो इससे उनकी जान भी जा सकती है। खैर अब देखने वाली बात ये होगी कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अपने इस वीडियो को लेकर क्या प्रतिक्रिया देते है। गौरतलब है कि किसी भी नहर में नहाना न सिर्फ गैर कानूनी है, बल्कि ऐसा करने से कई बार लोगों की जान भी जा चुकी है। ऐसे में बराला इस वीडियो के जरिए क्या संदेश देना चाहते है? ये तो वो ही जाने।

