पंजाब में नशा मिला तो भी युवकों की मौत ना मिले तो भी मौत !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब सरकार के द्वारा नशे के खिलाफ सख्ती के बावजुद भी नौजवानों की नशे के कारण मौत का सिलसिला लगातार जारी है। पंजाब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब सरकार के द्वारा नशे के खिलाफ सख्ती के बावजुद भी नौजवानों की नशे के कारण मौत का सिलसिला लगातार जारी है। पंजाब में नशे के कारण लगातार पंजाब के नौजवानों की मौत हो रही है। पंजाब सरकार ने दावा किया है कि पंजाब में से नशे को खत्म कर दिया गया है और अब नौजवान नशा ना मिलने के कारण मर रहे है।

drugs

साथ ही पंजाब सरकार का कहना है कि नशे के कारण केवल दो नौजवानों की मौत हुई है जिसके बाद सवाल ये उठता है कि क्या पंजाब सरकार के पास नशे को लेकर किसी भी रिपोर्ट का कोई वेरवा नहीं है जिसके बाद पंजाब सरकार का इस तरह का बयान सामने आ रहा है।

gurdaspur drugs

पंजाब में नशा इतना बढ़ गया है कि हर रोज कोई ना कोई घर इस नशे का शिकार हो कर उजड़ रहे है। ऐसा ही मामले मोगा और गुरदासपुर से सामने आए है जहां पर नशे के कारण दो नौजवानों की मौत हो गई है। बता दें कि गुरदासपुर में नशा ना मिलने के कारण 35 साल के नौजवान की मौत हो गई।

punjabi youth

जानकारी अनुसार गांव हियात नगर में रहने वाला नौजवान जतिंदर सिंह को नशे का आदि था और उसको नशे की पुर्ति ना होने के कारण उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ मोगा में भी नशे की ओवरडोज के कारण 22 साल के नौजवान की मौत हो गई।

drugs in delhi2

जानकारी अनुसार युवक काले पीलिए के साथ साथ एड्स से भी पीड़ित था। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से नशे के कारण नौजवानों की मौत हो रही है। पंजाब सरकार को नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। ताकि पंजाब के दूसरे नौजवान नशे की बलि ना चढ़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *