ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मानसून से पहले सरकार और प्रशासन ने खूब दावे किए थे कि किसी को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। इतना ही नहीं मानसून से पहले हरियाणा के कई जिलों में अलर्ट भी जारी किया गया था, लेकिन रविवार को आई बारिश ने इन सभी दावों की पोल खोल दी। यमुना नदी को लेकर बारिश के दिनों में संवेदनशील माना जाने वाला यमुनानगर एक दिन की बारिश में ही पानी में डूब गया। शहर की हर कालोनी में कई-कई फूट पानी जमा हो गया। इतना ही नहीं हाइवे पर भी वाहनों की रफ्तार कम हो गई।
https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/297835160782352/
यमुनानंगर में फव्वारा चौक या फिर जगाधरी का मटका चौक या इंडस्ट्री एरिया हर तरफ पानी ही पानी था। निचले इलाकों और कालोनियों में घरों में तीन-तीन फुट पानी जमा हो गया था। कई स्थानों पर तो वाहन ही पानी में फंस गए। बारिश से शहर के मॉडल टाउन ओर शहर के कई पाश इलाकों में बिजली के पोल टूट गए है. बिजली की तारे सड़को पर गिर गई। शहर के जितेंद्र कुमार खुराना और शिवलाल ने बताया कि देर रात से हो रही बारिश के बाद से सोम नदी भी उफान पर है। वही यमुना से सटे इलाको में भी पानी है।
https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/297832637449271/
प्रशासन के मानसून से पहले किये गए बड़े बड़े दावे हर बार की तरह धराशाई होते नज़र आ रहे है और आम जनता इस बार भी इस आफत से बेबस है। हर बार की तरह बारिश के बाद वही हालात है बारिश अब भी जारी है ऐसे में अब देखना होगा इस आफत की बारिश से आमजन को कैसे राहत मिलेगी ? क्या प्रशासन कोई कड़ा कदम उठाएगा या हर बार की तरह बस बड़े बड़े दावे किए जाएंगे ? प्रशासन ने भी आनन-फानन में व्हाट्स एप पर निगम कर्मचारियों और अधिकारियों के नंबर भेजकर अपने कार्य की इतिश्री कर ली, लेकिन सवाल ये उठता है कि प्रशासन के जारी किए गए नंबर क्या आम जनता तक पहुंच पाएंगे।
