सिंगापुर के डॉक्टरों ने जानी म्हारी चिकित्सा प्रणाली

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सिंगापुर के डॉक्टरों की एक टीम ने हरियाणा में मिलरही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। सिंगापुर के डॉक्टरों की टीम ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सिंगापुर के डॉक्टरों की एक टीम ने हरियाणा में मिलरही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। सिंगापुर के डॉक्टरों की टीम ने अंबाला के सिविल अस्पताल का दौरा कर वहां मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। अंबाला के सिविल अस्पताल पहुंची सिंगापुर के डॉक्टरों की टीम ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का दौरा करने के अलावा अस्पताल के एक्सरे और सीटी स्कैन सिस्टम की भी जानकारी दी। सिंगापुर के डॉक्टरों की टीम को लीड कर रहे डॉ. अनन्ता कुमार ने कहा कि भारत एक बहुत बड़ा देश है और यहां पर स्वास्थ्य सेवाओं पर जिस तरह से काम किया जा रहा वह काबिले तारीफ है। अम्बाला का सिविल अस्पताल एक आइडियल अस्पताल है जहां पूरे सेवा भाव से मरीजों की देखभाल की जाती है

ambala doctor

अम्बाला कैंट सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ सतीश ने सिंगापुर से आई टीम को मुआयना करवाने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। डॉ सतीश ने कहा कि सिंगापुर के जरनल हॉस्पिटल से आई एक विशेष टीम ने अम्बाला कैंट सिविल अस्पताल का मुआयना किया है। टीम ने यहां इमरजेंसी समेत बाकी कामकाज को गंभीरता से देखा। टीम यहां के कामकाज से काफी संतुष्ट है। टीम ने सुझाव दिया कि प्राइमरी केयर के मरीजों का उपचार फील्ड में ही किया जा सकता है। इतने बड़े अस्पताल में ज्यादा सीरियस और गंभीर मरीजों का ही इलाज किया जाना चाहिए। हेल्थ और हाइजीन पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत काम किया जा रहा है जिसकी सबसे अहम कड़ी स्वास्थ्य विभाग है।

ambala doctor 1

सिंगापुर जैसे सम्पन्न देश की टीम यदि अम्बाला जैसे छोटे शहर में आकर यहां की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने आ रही है तो ये बड़े गर्व की बात है । इस बात से सूबे के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी काफी उत्साहित हैं। अम्बाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनिल विज ने कहा कि पहले हिंदुस्तान की टीमें सिंगापुर देखने जाया करती थीं। अब ये बड़े गर्व की बात कि सिंगापुर की टीम हरियाणा के अम्बाला में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को देखने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *