हरियाणा पुलिस पर नहीं विश्वास, चंडीगढ़ शिफ्ट हो केस-मोरनी गैंगरेप पीड़िता

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मोरनी गैंगरेप मामले में पहले से ही फजीहत झेल रही हरियाणा पुलिस को एक और झटका लगा है। अब रेप पीड़िता…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मोरनी गैंगरेप मामले में पहले से ही फजीहत झेल रही हरियाणा पुलिस को एक और झटका लगा है। अब रेप पीड़िता और उसके पति ने हरियाणा पुलिस की जांच और उसकी कार्यशैली पर सवाल उठाए है। पीड़ित दंपति ने अपने केस को वापस चंडीगढ़ पुलिस के पास ट्रांसफर करने की मांग भी की है। पीड़ित दंपति ने कहा कि वो पंचकूला पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है और उन्हें पंचकूला पुलिस की कार्रवाई पर विश्वास भी नहीं है। उन्हें चंडीगढ़ की मनीमाजरा पुलिस पर ही विश्वास है।gang-1

पुलिसकर्मी द्वारा दिये 50 रुपये के नोट पर लिखे नंबर के बारे में पीड़िता ने बताया कि वो नोट उसके पति को कपड़े धोते हुए मिला था। नोट पर डेराबस्सी के पुलिसकर्मी ने उसे नंबर लिखकर दिया था। पीड़िता के अनुसार उसे आरोपी सन्नी ने ही बताया था कि नोट पर लिखा नंबर डेराबस्सी के पुलिस कर्मचारी का है, जोकि वहां पर सिविल कपड़ों में था।

morni rape-1

मामले में पहले ही अपनी फजीहत करा चुकी हरियाणा पुलिस की कार्यशैली पर लगे सवालियां निशान के बाद देखना होगा कि पुलिस अपनी छवि बचाने के लिए क्या कदम उठाती है ? क्या हरियाणा पुलिस के अधिकारी मामले में पीड़ित दंपित को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिला पाएंगे ? खैर ये तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा कि हरियाणा पुलिस पीड़त दंपित की उम्मीद पर कितना खरा उतरती है ? फिलहाल इंतजार है तो मामले में बचे आरोपियों के गिरफ्तार होने का।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *