ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बठिंडा के मोड़ मंडी में 21 साल नौजवान की चिट्टे की ओवर डोज के चलते मौत हो गयी | जानकारी के मुताबिक परिजनों ने उसे नशा छुड़वाने के लिए उसे उसे हस्पताल में भर्ती कराया था मगर दो दिन पहले ही उसके दोस्त मग्गा ने उसे फिर नशे का इंजेक्शन लगा दिया | जिसके चलते वो बेहोश हो गया |
वहीं उसे सिविल हस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई | वही परिजनों का आरोप है कि हमने बहुत बार प्रशासन को बोला था मगर सुनवाई नही हुई | दूसरी तरफ पुलिस ने परिवार के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है | फिलहाल अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है |
फिर ली नशे ने नौजवान की जान
बठिंडा में नशे की ओवरडोज ने ली जान
इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत
मृतक के दोस्त पर लगे नशा देने के आरोप
परिवार ने पुलिस प्रशासन पर लगाए आरोप


