CWC बैठक में सोनिया गांधी ने साधा PM मोदी पर निशाना

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: संसद के एनेक्सी में कांग्रेस कार्यकारी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: संसद के एनेक्सी में कांग्रेस कार्यकारी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाषण-शैली से उनकी मायूसी जाहिर होती है जो इस बात का सूचक है कि मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। सोनिया गांधी ने देश के गरीबों में भरी निराशा और आशंका के प्रति आगाह भी किया। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री की निरंतर आत्म-प्रशंसा और जुमलेबाजी की संस्कृति को खारिज किया।

 sonia-gandhi

मनमोहन सिंह ने कहा, “यह विकास के लिए जरूरी ठोस नीति के विरुद्ध है।” पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने के दावे को पूरा करने के लिए कृषि क्षेत्र में 14 फीसदी संवृद्धि दर की दरकार है, जो कहीं दिखती नहीं है। सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह नई कांग्रेस कार्यकारिणी समिति में वरिष्ठ सदस्य हैं। यही समिति इस साल होने वाले राज्यों के विधानसभा चुनावाओं के साथ-साथ 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की कोर टीम का गठन करेगी।

MANMOHAN SINGH

 संसद के एनेक्सी में कांग्रेस कार्यकारी समिति की बैठक

सोनिया गांधी ने किया सीडब्ल्यूसी की बैठक को संबोधित

सोनिया गांधी ने साधा PM मोदी पर निशाना

PM की निरंतर आत्म-प्रशंसा और जुमलेबाजी की संस्कृति को खारिज किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *