अनिल विज का बड़ा बयान, कहा-मॉब लींचिंग से कांग्रेस ने कराए थे सिखों के कत्ल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : आज देश में मॉब लींचिंग यानि भीड़ के जरिए किसी को मौत के घाट उतार देने की घटनाएं आम होने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : आज देश में मॉब लींचिंग यानि भीड़ के जरिए किसी को मौत के घाट उतार देने की घटनाएं आम होने लगी है। मॉब लींचिंग के लेकर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बड़ा बयान दिया है। अनिल विज ने मॉब लींचिंग को कांग्रेस के साथ जोड़कर एक नई बहस को जन्म दे दिया है।

https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/297552264143975/

मॉब लींचिंग पर जहां सुप्रीम कोर्ट भी चिंता जाहिर कर चुका है। ऐसे में अब अनिल विज ने इसके लिए सीधे तौर पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। अनिल विज की माने तो कांग्रेस की मॉब लींचिंग की जननी है। 1984 में भी कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को मॉब लींचिंग के लिए उकसाकर सिखों का कल्त करवाया था। उस समय प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भी उसका समर्थन किया था और ये कहा था कि जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती ही है। साथ ही अनिल विज ने कहा कि अब इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त है और जल्द ही इस पर रोक लगाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *