एक रात में दो घरों में लूट, लुटेरों ने लाखों रूपए नकदी में लूटे, ज्वैलरी पर भी किया हाथ साफ

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शातिर लुटेरे लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए लुटेरों को शहर में किसी प्लान की शायद ज़रूरत नहीं है |…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शातिर लुटेरे लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए लुटेरों को शहर में किसी प्लान की शायद ज़रूरत नहीं है | क्योंकि लुटेरों के हौंसले ही इतने बुलंद हैं कि इन्हें न क़ानून का ख़ौफ़ है और न ही पुलिस का | तभी तो बड़ी आसानी से वारदात को अंजाम देकर ये लुटेरे आसानी से फरार हो जाते हैं और इसके बाद जब पुलिस को सूचना मिलती है तो पुलिस सबूत खंगालती रहती है |

आए दिन हो रही लूट की वारदात की गुत्थियों को सुलझाने में तो पुलिस अब तक नाकाम रही है | लेकिन एक ही रात में दो वारदात की घटनाओं को अंजाम देकर लुटेरों ने पुलिस के काम पर बट्टा लगा दिया है | घर में फैला हुआ सामान | टूटा हुआ अलमारी का दरवाजा और अलमारी से निकला हुआ पड़ा सामान | खाली ज्वैलरी के डिब्बे बताने को बहुत है कि इस घर को लुटेरों ने अपना शिकार बना लिया है | आधी रात के गहरे अंधेरे में कुछ नकाबपोश दो घरों पर एक साथ लूट के इरादे से धावा बोलते हैं | पहला घर सतपाल का है जिसे लुटेरों ने बंदी बनाकर एक तरफ डाल दिया | इसके बाद लुटेरे अपने काम बड़ी आसानी से अंजाम देने में लग गए | लुटेरों ने घंटों तक घर की छानबीन की इस दौरान न कोई पड़ोसी सामने आया और न ही कोई गश्त लगाने वाला कर्मचारी | सतपाल के घर से इन लुटेरों ने पांच लाख रूपए से ज्यादा की नकदी और घर में रखी कुछ ज्वैलरी पर हाथ साफ कर डाला |

इसी तरह दूसरी वारदात इन्हीं चार नकाबपोश लुटेरों ने चेतन नाम के शख्स के घर पर अंजाम दिया | चेतन के घर में इन लुटेरों ने पचास हजार रूपये के करीब नगदी और सोने के गहनों पर चोरों ने हाथ साफ कर डाला | चेतन के मुताबिक इस दूसरी लूट की वारदात को लुटेरों ने रात करीब दो बजे अंजाम दिया |

इन दोनों लूट की घटनाओं को लेकर जब पुलिस प्रशासन से बात की तो थाना मॉडल टाउन के थाना मुखी गौरव धीर ने कहा कि सिगड़ीवाला गांव में पिछली रात हुई वारदातों की गहराई से छानबीन की जा रही है | उनकी कोशिश है की जल्द लुटेरों को पकड़ा जायेगा |

पुलिस इस मामले में पूरी तरह से चौकस है इसको लेकर संदेह है | लेकिन एक रात में दो घरों में लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद सवाल खड़ा होता है कि आखिर पुलिस प्रशासन किस तरह से अपनी मुस्तैदी को सामने रख रहा है |

Watch Video

https://youtu.be/9eD3OZkaPs0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *