पुलिस वाला बना हैवान, लड़की को करता था रोज़ाना परेशान, लड़की पर चलाई गोलियां

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश में अक्सर ही महिलाओ से  छेड़छाड़ और तंग परेशान करने के मामले सामने आते दिखाई देते है और महिलाए ऐसे मामलो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश में अक्सर ही महिलाओ से  छेड़छाड़ और तंग परेशान करने के मामले सामने आते दिखाई देते है और महिलाए ऐसे मामलो में कानून का सहारा लेती है लेकिन अगर वही कानून के रखवाले ही महिला की इज़्ज़त के दुश्मन बन जाये तो फिर क्या होगा जी हा ऐसा ही मामला देखने को मिला गुरदासपुर में |

यह है वह कॉउंटर इंटेलिजेंस बटाला में तैनात आरोपी मुलाज़िम जो घनिये की बांगर गांव की रहने वाली एक लड़की को रोज़ाना तंग परेशान करता था पीडत लड़की के चाचा ने बताया की यह पुलिस का मुलाज़िम जो के पहले से ही विवाहित है वो उनकी बेटी को रास्ते में आते जाते उसको तंग परेशान करता था लेकिन बात सड़क तक परेशान करने तक नहीं रुकी पुलिस वाले ने लड़की के घर जा कर उनके घर वालों के सामने परेशान करने शुरू कर दिया जब उनको परिवार ने रोकने की कोशिश की तो इस मुलाज़िम ने अपनी बंदूक से फायर करने लगा तभी वहां इक्ठा हुए गांव के लोगो ने उसको पकड़ कर पुलिस के हवाले किया

वही थाना घनिये के बांगर के प्रभारी ने बताया के हमे घटना की इतलाह मिली तो तभी मौके पर पहुँच कर आरोपी गुरजंट सिंह को उसकी बंदूक के साथ गिरफ्तार किया उन्होंने आगे बताया के गुरजंट सिंह कॉउंटर इंटलीजेंस बटाला में तैनात है और विवाहित है लेकिन उसका अपनी बीवी के साथ अनबन चल रही थी और पीडत लड़की के साथ शादी करना चाहता था जो लड़की और लड़की के पारिवारिक मेम्बरों को मंजूर नही थी लड़की और लड़की के पारिवारिक मेम्बरों के बयानों के आधार पर IPC की धारा 307 ,452 के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की तफ्तीश जारी है | फिलाहल पुलिस का कहना है की कानून सबके लिए बराबर है और आरोपी को सख्त सजा दी जाएगी |

Watch Video

https://youtu.be/C0uxEXndmYU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *