ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ट्रांसपोर्टरों की सबसे बड़ी यूनियन ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने अपनी मांगों को लेकर सरकार की तरफ से मिल रहे आश्वासनों से तंग आकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है | बता दें कि सुबह 6 बजे से देश भर में चक्काजाम हो गया है और मांगे ना माने जाने तक हड़ताल जारी रहेगी | ट्रांसपोर्टरों का सबसे बड़ा मुद्दा है कि डीजल को जीएसटी के दायरे में लाकर और केंद्रीय एवं राज्य के करों में कटौती के माध्यम से इसकी कीमतों में कमी करना |
इनकी मांगों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर रोज हो रही बढ़ोतरी को कम करना ही नहीं बल्कि ट्रांसपोर्टर के लिए टोल बेरियर मुक्त हो, थर्ड पार्टी बीमा में जीएसटी में छूट की मांग और ट्रांसपोर्ट व्यापार पैट टीडीएस को खत्म करने की मांग की जा रही है |
देशव्यापी हड़ताल पर ट्रक यूनियन
अपनी पुरानी मांगों को लेकर कर रहे हैं हड़ताल
करीब 90 लाख ट्रकों का चक्का जाम
डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर हड़ताल
जीएसटी में संशोधन करने की रखी मांग
टोल टैक्स खत्म करने की मांग
Watch Video
https://youtu.be/tFmLUl_LHKY
