एंटरटेनमेंट पर आमने-सामने हुए विज और सुरजेवाला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : एंटरटेनमेंट को लेकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला आमने-सामने आ गए है। हरियाणा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : एंटरटेनमेंट को लेकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला आमने-सामने आ गए है। हरियाणा में अब एंटरटेनमेंट के बहाने एक-दूसरे पर चुटकी लेने का दौर शुरू हो गया है। कैथल में जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की तुलना एंटरटेनमेंट की वस्तु से की। वहीं, विज ने इसका जबाव देते हुए सुरजेवाला के पिता के बहाने उनके बयान का जबाव दिया।

https://www.youtube.com/watch?v=nU40aeBMdDk&feature=youtu.be

एंटरटेनमेंट यानि मनोरंजन, जी हां, आजकल इस शब्द को लेकर एक बार फिर से हरियाणा के राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी का दौर बढ़ने वाला है। कैथल में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने विज को एंटरटेनमेंट की चीज बताते हुए उनकी बातों को गंभीरता से न लेने की बात कही थी। सुरजेवाला ने कहा था कि विज को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।

randeep-singh-surjewala

सुरजेवाला की बात पर पलटवार करते हुए अनिल विज ने कहा कि हम क्या किसी का एंटरटेनमेंट करेंगे। एंटरटेनमेंट तो सुरजेवाला जी के पिताजी किया करते थे, जिसकी लोग वीडियोभी देखा करते थे। हम क्या एंटरटेनमेंट करेंगे किसी का ?

anil vij

रणदीप सिंह सुरजेवाला के पिता की आड़ में विज ने उन्हें एक करारा जबाव दिया है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले रणदीप सिंह सुरजेवाला के पिता की एक सीडी वायरल हुई थी, जिसमें वो किसी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थे। विज ने उसी को लेकर सुरजेवाला पर निशाना साधा है। विज और सुरजेवाला के बीच शुरू हुई जुबानी जंग आगे कहां तक जाएगी ? ये देखने वाली बात होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *