15 साल की नाबालिग मनबुद्धि लड़की से गैंगरेप, गांव के ही 3 दरिंदों ने दिया अंजाम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश में अपराध का स्तर लगातर बढ़ता जा रहा है | पंजाब भी इससे अछूता नहीं है | रेप और मर्डर के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश में अपराध का स्तर लगातर बढ़ता जा रहा है | पंजाब भी इससे अछूता नहीं है | रेप और मर्डर के मामले हर रोज खबरों में सुर्खियां बनते  हैं | वहशी दरिंदे दरिंदगी करने से बाज नहीं आते | हबस के भूखे भेडिए नाबालिग बच्चियों को भी नहीं बख्शते |  मामला नाभा के गुज्जरहेड़ी का है एक मंदबुद्धी लड़की के साथ दरिंदगी का मामाला सामने आया है | एक और नाबालिग हुई दरिंदगी का शिकार |

ताजा मामला नाभा के गुज्जरहेड़ी का  है | 15 साल की नाबालिग और मंदबुद्धी बच्ची के साथ पिछले काफी समय से दुष्कर्म किया जा रहा था | गांव के ही तीन दरिंदे घिनौनी वारदात को अंजाम देते थे | वारदात का पता तब चला जब लड़की को रात को पेट में दर्द हुआ | नाबालिग लड़की को रात में ही अस्पताल ले जाया गया | पटियाला के रजिन्दरा अस्पताल में डॉक्टरों ने चैकअप के बाद बताया कि लड़की गर्भवती है | इस खबर से गांव में सनसनी फैल गई | आपको बताते चलें लड़की का पिता पहले ही मर चुका है | और मां मंदबुद्धी है | वारदात की सूचना पुलिस को दी गई | पुलिस में मामले की गहराई से जांच की | पुलिस जांच में पता चला कि नाबालिग और मंदबुद्धी लड़की के साथ गांव के ही तीन लोग जबरन दुष्कर्म करते थे | इस घिनौनी वारदात के सामने आने के बाद गांव के सरपंच सुरजीत सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए |

मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि गांव गुज्जरहेडी की मंदबुद्धी लड़की के साथ गांव के लड़को ने दुष्कर्म किया है | लड़की के गर्भवती होने पर दरिंदों की इस घिनौनी हरकत का पता चला है | फिलहाल पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है |

दुष्कर्म की बढ़ रही वारदातें समाज में देश में प्रदेश में गंभीर समस्या बनी हुई है | इस समस्या से निपटने के लिए सरकार सख्त से सख्त कानून बनाकर ऐसी वारदातों पर लगाम लगाने की कोशिश भी करती है | लेकिन वहसी दरिंदों की  मानसिकता इतनी खराब हो चुकी है | उन्हे ना समाज की लोकलाज से मतलब है और ना ही प्रशासन का कोई ड़र | इसीलिए दरिंदे अपनी घिनौनी हरकत करने से बाज नहीं आते | ऐसे में सावधान रहना होगा |

Watch Video

https://youtu.be/6KveWupWIxs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *