पंजाब में ‘लव जिहाद और गैंगरेप’ का मामला, लड़की का आरोप- परिवार के पांच सदस्यों ने उसके साथ किया गैंगरेप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया है कि शादी से पहले उसका धर्म…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया है कि शादी से पहले उसका धर्म परिवर्तन कराया गया। लड़के ने मुस्लिम बनाकर उससे शादी की, फिर परिवार के साथ मिलकर गैंगरेप को अंजाम दिया। 18 वर्षीय पीड़िता ने इसी के साथ दावा किया कि पुलिस में मामले की शिकायत दी गई, मगर उचित कार्रवाई न की गई। 2017 में पीड़िता ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रहने वाले मुस्लिम लड़के से शादी की थी। दावा है कि तब उस पर मुसलमान बनने के लिए लड़के व उसके परिजन ने दबाव बनाया था। पीड़ित लड़की ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया है। मामले को लेकर सुनवाई हुई।

चंडीगढ़ की रहने वाली एक लड़की ने श्रीनगर के एक लड़के पर ‘लव जिहाद और गैंगरेप’ जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित लड़की ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया है। मामले को लेकर सुनवाई हुई। जहां पीड़िता ने कोर्ट से इंसाफ की गुहार लगाई वहीं खुद के जान का खतरा भी बताया।

कोर्ट ने पीड़िता के वकील को आदेश दिए कि वह लड़की के दसवीं का प्रमाण पत्र कोर्ट के सामने पेश करे और चलान की कॉपी भी पेश की जाए। वकील जेएस बैंस ने कोर्ट को बताया कि पीड़िता लड़की को आरोपी से जान का खतरा है इसलिए इसको सुरक्षा मुहैया कराई जाए। इसके बाद कोर्ट ने कहा कि वह निचली अदालत में जाकर मामला दर्ज करवा सकते हैं।

चंडीगढ़ की इस लड़की की याचिका पर गौर करें तो पीड़िता से आरोपी लड़के की दोस्ती जनवरी 2016 में फेसबुक के जरिए हुई। उस समय आरोपी शख्स ने खुद को हिंदू बताया था। फेसबुक पर दोस्ती के बाद नवंबर 2016 में दोनों चंडीगढ़ के एक होटल में मिले, जहां आरोपी शख्स ने उसके साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। जब लड़की ने इससे मना किया तो आरोपी श्रीनगर वापस लौट गया। लड़की का दावा है कि मई और जून 2017 में दो बार लड़के ने उसे श्रीनगर बुलाया। इस दौरान लड़के के परिवार के पांच सदस्यों ने उसके साथ गैंगरेप किया। याचिका में आरोप है कि लड़के की मां ने जबरन गर्भपात भी कराया और उसके सारे पैसे और गहने भी छीन लिए। बरहाल, हाईकोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 12 सितंबर को होगी।

Watch Video

https://youtu.be/pjYYlu86RpE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *